Buddha Purnima Quotes Wishes in Hindi 2024 - बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Aman Shukla
1

 Buddha Purnima Quotes Wishes in Hindi 2024 - बुद्ध पूर्णिमा


Buddha Purnima 2024 Wishes in Hindi : दोस्तों! भगवान गौतम बुद्ध ने अपने ज्ञान और अपने विचारों से लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। इनका जन्म नेपाल में हुआ था उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इस साल 2024 में बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को दुनिया भर में मनाई जाएगी।


Buddha Purnima Quotes Wishes in Hindi 2024
Buddha Purnima 2024 Quotes



बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार बौद्ध धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। इस दिन लोग भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों और उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं और उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं साथ ही साथ इस दिन भगवान गौतम बुद्ध की पूजा भी की जाती है।


अगर आप बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अपने सगे - संबंधियों को Buddha Purnima Quotes And Wishes in Hindi भेजना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं इस लेख में Happy Buddha Purnima Wishes in Hindi दिया  गया है इसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।



Buddha Purnima Wishes in Hindi - बुद्ध पूर्णिमा की विशेज


  1. भगवान गौतम बुद्ध की कृपा से विश्व में शान्ति की स्थापना हो।”

  2. “भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश मानव को मानवता का पाठ पढ़ाएं।”

  3. “भगवान गौतम बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही विश्व का कल्याण किया जा सकता है।”

  4. “भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश मानव को सशक्त करते हैं।”

  5. “भगवान गौतम बुद्ध ने विश्व में सामाजिक सौहार्द की स्थापना की थी।”

  6. “भगवान गौतम बुद्ध के प्रेरक विचार हमें हमारी खोज को पूरा करने का काम करते हैं।”

  7. “ भगवान बुद्ध ने लोगों को बताया कि हमारे पास जो कुछ भी है हमें उसमें खुश रहना चाहिए, दूसरों को देखकर हमें उनसे ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।”

  8. “भगवान गौतम बुद्ध ने मानव को सर्वप्रथम खुद की खोज पूरा करना सिखाया।”

  9. “बुद्ध पूर्णिमा का पर्व समाज में अन्याय के तमस का अंत करता है।”

  10. “बुद्ध पूर्णिमा का पर्व समाज के हर जन के अधिकारों का संरक्षण करने का सफल प्रयास करता है।”

  11. “बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाज को भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए।”

  12. “सबको मिले खुशियाँ हजार, अपनाये बुद्ध के प्रेरक विचार, बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।”


Buddha Purnima Quotes in Hindi - बुद्ध पूर्णिमा के प्रेरक विचार

  • बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि।

  • संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि

  • बुद्ध पूर्णिमा के पावन मौके पर आपको मन की शांति मिले और आपका कल्याण हो।

  • बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ही समाज में प्रेम और खुशियों के फूल खिले हैं।

  • जीवन में न ही सुख स्थायी है और न ही दुख, इसलिए हमें बुरे समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए।

  • दिल में नेक ख्याल हो और होठों पर सच्चे बोल, बुद्ध जयंती के अवसर पर आपको शांति मिले अनमोल।

  • जीवन में कई संकट आयेंगे, मानव को हर संकट में आपको बुद्ध की तरह शांत रहना आना चाहिए।

  • जीवन में कई संकट आएंगे पर भगवान बुद्ध की तरह शांत रहो, इस बुद्ध पूर्णिमा को दिल से मनाओ और मन की हर एक बात को प्रेम से कहो।

  • सुख और दुख जीवन में एक ही सिक्के के दो पहलूं हैं, इन दोनों में संयम रखना अनिवार्य होता है।


Mahatma Buddha Quotes in Hindi - भगवान बुद्ध के उपदेश


  • तुम्हें अपने क्रोध के लिए नहीं बल्कि क्रोध की वजह से दंड भुगतना होगा।

  • आप चाहे जितनी किताबें पढ़ लें, चाहे जितने प्रवचन सुन ले लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं उतारते तब तक उनका कोई फायदा नहीं है।

  • अज्ञानी व्यक्ति से कभी भी उलझना और बहस नहीं करना चाहिए। अज्ञानी व्यक्ति बैल के समान होता है वह ज्ञान में नहीं बल्कि आकार में बड़ा होता है।

  • आज हम जो कुछ है वह हमने आज तक जो सोचा उसी का परिणाम है।

  • भविष्य के सपनों में मत खो और भूतकाल के उलझन में मत पड़ो वर्तमान पर ध्यान दो, जीवन में खुश रहने का यही एक मात्र तरीका है।

  • झरना बहुत शोर मचाता है लेकिन सागर गहरा और शांत होता है।

  • प्रेम और सत्य की ताकत जानने के बावजूद लोग घृणा और सत्य का सहारा लेकर जीवन जीते हैं और पूरे जीवन भर दुख भोगते हैं।

  • बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है।

  • जिस काम को करने के लिए वर्तमान में दर्द हो लेकिन भविष्य में खुशी मिले ऐसे काम को करने के लिए कड़े अभ्यास की जरूरत होती है।

  • कभी भी अपनी चीजों को बढ़ा चढ़ा कर मत बताइए और दूसरों से ईर्ष्या मत कीजिए।


Read Also

निष्कर्ष

इस लेख में हमने Buddha Purnima Wishes and Quotes in Hindi दिया गया है। भगवान बुद्ध के विचार समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। भगवान बुद्ध ने अपने विचारों से लोगों को काफी प्रभावित किया है। हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको भगवान बुद्ध के प्रेरक अनमोल विचारों के बारे में जानकारी मिली होगी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आपको और आपके पूरे परिवार को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के विचार और उनकी शिक्षा सदैव आपको प्रेरित करती रहे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
To Top