नायब सिंह सैनी का जीवन परिचय, उम्र, पार्टी, जन्म स्थान, नायब सिंह सैनी कौन हैं?, Nayab Singh Saini Biography in Hindi, Age, Wife, Children,Profile,Wikipedia
Nayab Singh Saini Jiwan Parichay: नमस्कार दोस्तों! हरियाणा राज्य की राजनीति में बड़ा फेर बदल हुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से हरियाणा राज्य की राजनीति में खलबली मची हुई है। मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह इस्तीफा लोकसभा चुनाव के पहले दिया गया है। इनके इस्तीफा देने के बाद हरियाणा राज्य के BJP Party के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।
 |
Nayab Singh Biography in Hindi |
नायब सिंह सैनी कौन हैं?, उनका राजनैतिक कॅरिअर की शुरुआत कैसे हुई, कैसे एक सामान्य सा व्यक्ति आज हरियाणा का मुख्यमंत्री बन गया; आज के इस लेख में हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संपूर्ण जीवन परिचय,शिक्षा ,राजनैतिक जीवन ,परिवार आदि के बारे में सारी जानकारी दिया गया है।
Nayab Singh Saini Biography in Hindi
पूरा नाम | नायब सिंह सैनी |
जन्म-तिथि | 25 जनवरी, 1970 |
जन्म-स्थान | मिर्जापुर माजरा, हरियाणा |
पिता का नाम | तेलु राम |
माता का नाम | कुलबंत कौर |
शिक्षा | BA and LLB |
प्रसिद्धि | हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पत्नी | सुमन सैनी |
उम्र (Age) | 54 साल |
Join Telegram Group
| Click Here |
नायब सिंह सैनी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी, 1970 को हरियाणा के मिर्जापुर माजरा नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम तेलु राम है। इन्होंने मुज़फ्फरपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) और मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से LLB की पढाई पूरी की है। इनके दो बच्चे भी हैं। जिसमे बेटी का नाम वंशिका और बेटे का नाम अनिकेत सैनी है। नायब सिंह सैनी की उम्र (Age) 54 साल हैं।
पढाई पूरी करने के बाद ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हो गए और इसी संघ में रहते समय ही इनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई। नायब सिंह मनोहर लाल खट्टर से काफी प्रभावित हुए। इसी के कुछ समय बाद ये BJP पार्टी में शामिल हो गए।
नायब सिंह सैनी का परिवार Nayab Singh Saini Family
Nayab Singh Saini Family के बारे में बात करें तो इनके घर में इनके पिता तेलु राम और माता कुलबंत कौर रहती हैं । नायब सिंह सैनी की पत्नी का नाम (Nayab Singh Saini Wife Name ) सुमन सैनी है । नायब सिंह सैनी के दो बच्चे भी हैं जिनमे से एक बेटी और दूसरा बेटा है । बेटी का नाम वंशिका सैनी और बेटे का नाम अनिकेत सैनी है ।
राजनैतिक जीवन
हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के राजनैतिक जीवन की बात करें तो इनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत तभी से हो गयी थी जब इन्होंने RSS में शामिल हुए थे उसके बाद ही ये भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बन गए थे साल 1996 से लेकर 2000 तक इनहोने भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम किया। साल 2002 में नायब सिंह को युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी से अंबाला का महामंत्री बनाया गया। 2010 में नायब सिंह ने नारायनगढ़ से चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव में इन्हे हार का सामना करना पड़ा।
साल 2014 में इन्होंने दोबारा चुनाव लड़ा और इस बार इनकी जीत हुई, और ये नारायण गढ़ के विधायक बने। इसके बाद इन्हे हरियाणा सरकार का राज्य मंत्री भी बनाया गया था इनके पास हरियाणा के OBC समुदाय के वोट बैंक हैं। नायब सिंह सैनी मनोहर लाल खट्टर के काफी करीब हैं।
2019 में ये कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के MP भी रह चुके हैं अब तक ये हरियाणा में BJP के प्रदेश अध्यक्ष थे लेकिन 12 मार्च, 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस्तीफा देने के बाद BJP ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाया है। मनोहर लाल खट्टर ने भी नायब सिंह सैनी को हरियाणा राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।
Nayab Singh Saini Social Media Links
निष्कर्ष
इस लेख में हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जीवन परिचय ( Nayab Singh Saini Biography ),शिक्षा ,राजनैतिक जीवन ,परिवार आदि के बारे में बताया गया है। आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको हरियाणा क्केनाए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के जीवन परिचय, शिक्षा , राजनैतिक कॅरिअर आदि विषयों में संपूर्ण जानकारी मिल गयी होगी । इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!
FAQs
हरियाणा के नये मुख्यमंत्री कौन हैं ?
हरियाणा के नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी हैं ।
नायब सिंह सैनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी, 1970 को हरियाणा के मिर्जापुर माजरा नामक स्थान पर हुआ था।
नायब सिंह सैनी की शिक्षा क्या है?
नायब सिंह सैनी ने BA और LLB की डिग्री प्राप्त की है।