12वीं के बाद क्या करें | 12th ke Baad Kya Kare Science Student PCB PCM | Career options after 12th

Aman Shukla
0

 12th ke Baad Kya Kare Science Student PCB PCM

12वीं के बाद क्या करें: नमस्कार दोस्तों! आज का दौर एक ऐसा दौर है जब हर क्षेत्र में Competition बहुत तेजी से बढ़ गया है और ये बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा और सही मार्गदर्शन की जरूरत है। अगर आपने भी Science Stream से 12th की परीक्षा उत्तीर्ण की है और आप अपने Career के लिए एक अच्छा विकल्प ढूँढ रहे हैं तो आप सही आर्टिकल पर आये हैं। (12th ke baad kya kare science students) 

Best career options after 12th science students pcm pcb
Best Career Options after 12th



आज के इस लेख में हम आपको 12th ke baad best career options के बारे में बताने वाले हैं। कौन- सा विकल्प कितना सही है, अलग - अलग स्ट्रीम के Best Career Options क्या हैं आदि सारी जानकारी इस लेख में दी गई है।


Best Career Options After 12th 


दोस्तों!  देश के कई राज्यों में अभी 12वीं की परीक्षा चल रही है और किसी किसी राज्य में तो 12वीं की परीक्षा समाप्त भी हो गई है, ऐसे में 12वीं करने के बाद छात्रों के मन में प्रश्न उठता है कि 12वीं के बाद कौन सा करियर ऑप्शन उनके लिए सही होगा। कई बार छात्र यह निर्णय नहीं ले पाते हैं कि उन्हें 12वीं के बाद क्या करना चाहिए। इस लेख में हमने 12वीं के बाद किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कोर्सेस के बारे में बताया है जिसे करके आप अपने जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। यह सारे कोर्सेस अंडर ग्रैजुएट कोर्सेज हैं।


(1) Bachelor of Science (BSc) 

12वीं करने के बाद अगर आपने साइंस स्ट्रीम से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप बैचलर ऑफ साइंस का कोर्स कर सकते हैं जिसे आमतौर पर बीएससी कहा जाता है। यह आमतौर पर तीन साल का डिग्री कोर्स होता है जिसे करने बाद आप अनुसंधान, वैज्ञानिक, विज्ञान लेखक, रसायनज्ञ आदि क्षेत्रों में जा सकते हैं।


(2) Bachelor of Technology (B.Tech)

बी. टेक. कोर्स हमारे देश में बहुत ही ज्यादा प्रचलित है यह भी एक डिग्री कोर्स है जो 4 साल का होता है। इस कोर्स को PCM Student कर सकते हैं। बी.टेक. कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको JEE Exam को क्वालीफाई  करना होता है। उसके बाद Counselling के माध्यम से देश भर के अलग अलग कॉलेज में सीट दी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद आप Software Developer, Web Developer, Data Analyst आदि बन सकते हैं साथ ही साथ इसमें नौकरी के लिए अच्छा खासा पैकेज भी मिलता है।


 (3) Bachelor of Engineering (BE) 

बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग भी एक प्रचलित कोर्स है जो चार साल का डिग्री कोर्स है। 12 वीं में Science Stream के छात्र इस कोर्स को कर सकते हैं इसे करने के बाद आप Software Engineer, Mechanical Engineer, Civil Engineer, Electrical Engineer आदि बन सकते हैं और अच्छी खासी सैलरी पर काम कर सकते हैं।


(4) Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery (MBBS) 

MBBS भी एक बहुत ही प्रसिद्ध डिग्री कोर्स है। इस कोर्स को करने के लिए 12 वीं में जीव विज्ञान विषय अनिवार्य है इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप एक Doctor, Surgeon, Scientist आदि बन सकते हैं।


(5) Bachelor of Dental Surgery (BDS) 

जैसे नाम से ही पता चलता है कि इस कोर्स को करने के बाद आप Dentist, Dental Surgeon आदि बन सकते हैं यह भी एक डिग्री कोर्स है जो चार साल का होता है। इसे PCB stream के छात्र कर सकते हैं।


(6) Bachelor of Science in Agriculture (BSc Ag. ) 

अगर आप को भी खेती करना या फिर खेती में काम आने वाले नये नये उपकरणों के बारे में जानना बहुत अच्छा लगता है तो आप BSc Agriculture का कोर्स कर सकते हैं यह तीन साल का डिग्री कोर्स है जिसे करने के बाद आप कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियंता, कृषि निरीक्षक आदि पदों पर काम कर सकते हैं।


(7) Bachelor of Pharma (B.Pharma.) 

यह भी एक डिग्री कोर्स है जिसे PCB या PCM stream के छात्र कर सकते हैं अगर आप चिकित्सा के क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो यह कोर्स आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप Pharmacist, Drug Inspector आदि पदों पर काम कर सकते हैं।


(8) Bachelor of Science in Nursing (BSc Nursing) 

यह कोर्स लड़कियों के बीच सबसे ज्यादा प्रचलित कोर्स है इस कोर्स को करने के बाद आप नर्स, नर्सिंग शोधकर्ता आदि बन सकते हैं। इस कोर्स को PCB stream के छात्र कर सकते हैं।


(9) Bachelor of Science in Computer Science (BSc CS) 

आज का समय ऐसा है जब हर क्षेत्र में Computer की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है रोजाना नई टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है ऐसे में Computer Science कोर्स की माँग भी बढ़ गयी है। BSc Computer Science से करने के बाद आपको एक अच्छा पैकेज मिल सकता है। इस कोर्स को करने के बाद आप Software Developer, Web Developer, आदि बन सकते हैं। इस कोर्स को PCM stream के छात्र कर सकते हैं।

(10) Bachelor in Computer Application (BCA) 

यह कोर्स भी भारत में काफी प्रचलित है जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह एक Computer कोर्स है इसे करने के बाद आपकी एक अच्छी IT Company में जॉब लग सकती है इस कोर्स को PCM stream के छात्र कर सकते हैं।

(11) Bachelor of Science in Environmental science

अगर आप पर्यावरण, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, मौसम विज्ञान, भूगोल आदि विषयों में रुचि रखते हैं तो आप ये कोर्स कर सकते हैं इसे करने के बाद आप पर्यावरण सलाहकार, पर्यावरण वैज्ञानिक, पर्यावरण वकील आदि बन सकते हैं।

निष्कर्ष

 हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको 12th ke baad kya kare science students अपने इस सवाल का जवाब मिल गया होगा अगर आपके घनिष्ठ मित्र ने भी 12 वीं की परीक्षा दे दी है और उसके मन में भी यही सवाल है तो आप इस लेख का Link अपने घनिष्ठ मित्र को शेयर कर सकते हैं।
 धन्यवाद! 

FAQs

12 वीं के बाद क्या करें?

12 वीं के बाद आप अलग अलग क्षेत्रों में अपना कॅरिअर बना सकते हैं। 12 वीं के बाद किये जाने वाले कुछ सबसे प्रसिद्ध कोर्स BSc, Btech, BA, BCom, BBA BSc Ag, BE, MBBS, BCA, आदि हैं ।

साइंस स्ट्रीम का सबसे प्रसिद्ध कोर्स कौन सा है?

BTech साइंस स्ट्रीम का सबसे प्रसिद्ध कोर्स है।

डॉक्टर बनने के लिए 12 वीं के बाद क्या करें?

डॉक्टर बनने के लिए आप MBBS कर सकते हैं या फिर आप BPharma का कोर्स भी कर सकते हैं।

12 वीं के बाद आईएएस बनने के लिए क्या करना चाहिए?

12 वीं के बाद आईएएस बनने के लिए कोई भी डिग्री कोर्स कर सकते हैं क्योंकि आईएएस परीक्षा के लिए कोई भी डिग्री कोर्स मान्य है। अधिकतर छात्र आईएएस बनने के लिए 12 वीं के बाद बैचलर ऑफ आर्ट्स करते हैं ।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top