Ram Janmabhoomi Mandir : अयोध्या के राम मन्दिर की संपूर्ण जानकारी | Prayas Fact

Aman Shukla
0

 RAM MANDIR - राम मन्दिर

आज गली गली अवध सजायेंगे, राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी ।
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे ।

इस गीत की पंक्तियों को आपने जरूर सुना होगा। इस गीत में प्रभु श्री राम के अयोध्या आने पर खुशी व्यक्त करते हुए पूरे अयोध्या को सजाने की बात कही गई है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।

 आज के अपने इस लेख में हम आपको राम मंदिर की संपूर्ण विशेषता बताने वाले हैं; साथ ही साथ राम मंदिर के इतिहास और इससे जुड़े विवादों को भी हम आपको इस लेख में बताएंगे। इसलिए इस लेख को पूरा जरुर पढियेगा और अपने सगे संबंधियों के साथ इस लेख को साझा जरूर कीजिएगा-
Shree ram janmabhoomi mandir Ayodhya


    राम मन्दिर का संक्षिप्त परिचय ( Ram Mandir) 

    राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मन्दिर बनाने का कार्य शुरू हो गया था और शिलान्यास से लगभग 3 साल 9 महीने के बाद 22 जनवरी, 2024 को सोमवार के दिन भव्य श्री राम मंदिर की प्राण - प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस भव्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, बाबा रामदेव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अरुण गोविल जैसे दिग्गज लोग आने वाले हैं। 22 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल- कॉलेज और सरकारी कार्यालय बन्द करने का आदेश हुआ है। इस दिन को देश के अलग- अलग हिस्सों में लोग इस दिन को दीपावली त्योहार की तरह मनायेंगे। 

    देवता

    राम लला

    स्थान

    अयोध्या

    निर्माता

    श्री राम भूमि तीर्थक्षेत्र

    प्राण प्रतिष्ठा

    22 जनवरी, 2024

    शिलान्यास

    5 अगस्त, 2020

    समय

    3 साल 9 महीने 24 दिन

    वास्तुकार

    सोमपुरा परिवार (अहमदाबाद) 

    मन्दिर शैली नागर शैली
    मन्दिर का आकार380 फीट लंबाई, 250 फीट चौङाई, 161 फीट ऊँचाई
    संपूर्ण मन्दिर की भूमि10 एकड़
    मूर्तिकारअरुण योगीराज

    अयोध्या राम मन्दिर के मूर्तिकार

    भव्य श्री राम मंदिर के लिए प्रभु श्री राम जी की मूर्ति बनाने के लिए वोटिंग हुई थी जिसमे अरुण योगीराज को राम लला की मूर्ति बनाने के लिए चुना गया था। अरुण योगीराज ही राम लला के बाल स्वरूप की प्रतिमा बनाएंगे जो कि मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को स्थापित की जायेगी।

    Ram mandir Architect


    श्री राम मंदिर के वास्तुकार (Ram Mandir Architect) 

    कई वर्षों के कोर्ट केस के बाद साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मन्दिर बनाने की इजाजत दे दी। उसके बाद 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया। इसके बाद राम मंदिर बनाने के लिए वास्तुकार की खोज होनी थी जिसमें गुजरात के अहमदाबाद के सोमपुरा परिवार को चुना गया। यह परिवार पीढ़ियों से मन्दिर बना रहे हैं। इन्होंने 100 से भी ज्यादा मंदिरों के डिजाइन दुनियाभर में दिये हैं। सोमनाथ मंदिर के डिजाइन में भी इस परिवार का योगदान रहा है। 

    भव्य श्री राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा और उनके दो बेटे निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा हैं। मन्दिर का निर्माण हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हुआ है। इस मन्दिर को प्रसिद्ध नागर शैली में बनाया गया है जिसकी लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊँचाई 161 फीट है। मन्दिर में कुल 5 मण्डप होंगे जिनके नाम हैं-
    1. कुडु मण्डप
    2. नृत्य मण्डप
    3. रंग मण्डप
    4. कीर्तन मण्डप
    5. प्रार्थना मण्डप
    इस मन्दिर के निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं हुआ है बल्कि सारा निर्माण कार्य पत्थरों से हुआ है तथा पत्थरों को जोड़ने के लिए ताँबे की शीट का उपयोग किया गया है। राम मंदिर तीन मंजिला है जिसमें प्रत्येक मंजिल की ऊँचाई 20 फीट है, कुल 392 खम्बे हैं और 44 दरवाजे हैं। मन्दिर की दीवारों और खम्बों पर देवी देवताओं की प्रतिमाएं बनी हैं। मन्दिर में प्रवेश पूर्व दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़कर होगा सीढ़ियों की चौड़ाई 16 फीट है। आपको बता दें कि यह मन्दिर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मन्दिर होने वाला है।

    राम मंदिर की फोटो (Ram Mandir Photo/Image) 

    भव्य श्री राम मंदिर की कुछ photos नीचे दिए गए हैं-
    Ram janmabhoomi hd image

    Ram mandir photo hd quality download
    Ram mandir photo



    राम मंदिर का इतिहास (History of Ram Mandir) 

    भगवान श्री राम जी को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। रामायण के अनुसार श्री राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर हुआ था, दशरथ की तीन रानियाँ थी- कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा
    राजा दशरथ के चार पुत्र थे;राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। राम सभी भाईयों में सबसे बड़े थे। राम का विवाह राजा जनक की पुत्री सीता के साथ हुआ था। 

    बात करें राम मंदिर के इतिहास की तो इसका इतिहास बहुत बड़ा है। 16 वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने उत्तर भारत के कई मंदिरों पर आक्रमण करके उन्हें ध्वस्त कर दिया था और वहाँ मस्जिद का निर्माण कर दिया था। ऐसी ही एक मस्जिद थी बाबरी मस्जिद। इस मस्जिद का निर्माण राम जन्मभूमि पर हुआ था, इसका साक्ष्य जोसेफ तिफेनथेलर द्वारा लिखित पुस्तक डिस्क्रिप्टियो इंडिया से मिलता है। इसके अनुसार बाबरी मस्जिद का निर्माण रामकोट मन्दिर को नष्ट करके किया गया था यह वही मन्दिर था जहाँ श्री राम जन्मभूमि है। 

    साल 1853 से ही राम जन्मभूमि को लेकर विवाद होते रहे हैं कई बार हिंसा भी हुई है। साल 1992 में अयोध्या में एक रैली हो रही थी जिसमे भाग लेने वाले लोगों को "कारसेवक" कहा गया। रैली की भीड़ उग्र हो गयी और लोगों ने विवादित मस्जिद को तोड़ दिया इसके बाद देश के अलग अलग कोनों में सांप्रदायिक हिंसा हुई जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी तो वहीं कई लोग घायल भी हो गये। उसके बाद से ही मन्दिर का विवाद चला आ रहा था। साल 2019 में जाकर सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया और मस्जिद के लिए अतिरिक्त भूमि देने का आदेश दिया। इसके बाद 5 अगस्त 2020 को मन्दिर का शिलान्यास किया गया और लगभग 3 साल 9 महीने और 24 दिन में ये मंदिर बनकर तैयार हुआ। 22 जनवरी, 2024 को भव्य श्री राम मंदिर में राम लला को स्थापित किया गया।

    Shree ram hd ai image

    Ram Mandir Inauguration Invitation list

    जैसा की 22 जनवरी 2024 के दिन सोमवार को भव्य श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस अवसर पर देश की कई दिग्गज हस्तियां इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इन हस्तियों में देश के प्रधानमंत्री के साथ अलग - अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रसिद्ध खिलाड़ी और प्रसिद्ध अभिनेता भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, पार्टी के अन्य नेता, दूसरी पार्टियों के अध्यक्ष, बाबा रामदेव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे लोग उपस्थित होने जा रहे हैं। 
    इस भव्य कार्यक्रम के लिए अयोध्या की दुकानों को एक रंग में रंग दिया गया है। जगह जगह दीप जलाये जायेंगे और भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। इस दिन पूरी अयोध्या राममय हो जाएगी। 

    राम मन्दिर लोकेशन (Ram mandir location) 

    जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि भगवान श्री राम का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था, राम मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले में बना है। Map पर राम मंदिर की लोकेशन कुछ इस तरह दिखती है-

    Shree ram janmabhoomi mandir ayodhya location
    Shree Ram Janmabhoomi Mandir Ayodhya


    FAQs

    Q:राम जन्मभूमि मंदिर कहाँ पर बना है? 

    Ans- अयोध्या में

    Q: राम मंदिर कितने दिनों में बनकर तैयार हुआ? 

    Ans- लगभग 3 साल 9 महीने और 22 दिन में

    Q: राम मंदिर में कुल कितने मण्डप हैं? 

    Ans- 5 मण्डप


    Q: राम मंदिर कितनी जमीन पर बना है? 

    Ans- लगभग 10 एकड़ में

    Q: राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार कौन हैं? 

    Ans- चंद्रकांत सोमपुरा

    Q: राम मंदिर के मूर्तिकार कौन हैं? 

    Ans- अरुण योगीराज

    Q: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कब हुई? 

    Ans- 22 जनवरी, 2024 को

    Home page:- click here
    Join Telegram:- click here

    लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद! Comment में "जय श्री राम" लिखकर इस लेख को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर जरूर करें । शेयर लिंक ये रही👉  copy link

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    एक टिप्पणी भेजें (0)
    To Top