Ews kya hota hai in Hindi - What is EWS Certificate

Aman Shukla
0

 EWS क्या होता है | Ews certificate | how to make ews certificate online| ews certificate reservation | ews validity| 

EWS kya hota hai: दोस्तों! ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के बारे में आप लोगों ने जरूर सुना होगा। कई लोगों ने EWS सर्टिफिकेट बनवाया भी होगा लेकिन फिर भी बहुत सारे लोगों के दिमाग में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल उठते रहते हैं।

 आज के अपने इस लेख में हम आपको EWS के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। ews क्या होता है? , इसकी वैलिडिटी कितनी होती है?,इसे बनवाने का क्या लाभ होता है आदि जानकारियां इस लेख में आपको मिलने वाली है इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा

EWS kya hota hai hindi mein


    EWS certificate क्या होता है? 

    दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को आरक्षण प्रदान किया जाता है किंतु सामान्य वर्ग के लोगों को किसी भी क्षेत्र में आरक्षण की सुविधा नहीं है। ऐसे में सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीब परिवार के लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की इसके अंतर्गत सामान्य वर्ग के गरीब परिवार के लोगों को भी शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी सेवाओं में 10% का आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका लाभ उठाने के लिए एक सर्टिफिकेट बनवाना होता है जिसे ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट कहते हैं।

    EWS का fullform

    EWS का fullform "Economically Weaker Section" होता है। अर्थात आर्थिक रूप से कमजोर ।
    यह सर्टिफिकेट सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सरकारी नौकरियां में छूट के लिए बनाया जाता है।

    How to make EWS certificate Online

    ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट अभी तक ऑनलाइन रूप से नहीं बनाया जाता है। हालांकि कुछ राज्यों में ऑनलाइन बनाने की सुविधा उपलब्ध है लेकिन ज्यादातर राज्यों में से ऑफलाइन ही बनवाना पड़ता है। इसके लिए आपको अपने ब्लॉक के तहसीलदार के पास जाकर एक फॉर्म भरना होता है और उसके बाद कुछ डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं। इसके बाद लगभग 15 से 20 दिन के अंदर ही आपका ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बन जाता है।

    Documents (दस्तावेज) 

    ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किसी व्यक्ति के पास निम्न दस्तावेज होना अनिवार्य है-
    • आधार कार्ड
    • पैन कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • हाई स्कूल मार्कशीट
    • बैंक पासबुक
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

    Eligibility (पात्रता) 

    ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट सभी लोग नहीं बनवा सकते हैं। ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पात्रता नीचे दी गई है-

    >आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
    > अगर आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में निवास करता है तो उसका घर 1000 वर्ग फीट से ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।
    > और अगर आवेदक शहरी क्षेत्र में निवास करता है तो उसका आवास 900 वर्ग फीट से बड़ा नहीं होना चाहिए।

    Validity

    ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अर्थात समय सीमा केवल एक साल की होती है यह सर्टिफिकेट 1 अप्रैल से 31 मार्च तक मान्य रहता है। उसके बाद आपको अपने सर्टिफिकेट को Renewal कराना पड़ता है या फिर नया सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है।

    Ews Certificate Benefit

    ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बन जाने से सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को काफी ज्यादा लाभ प्राप्त होता है जहां पर सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को पहले किसी भी तरह का लाभ प्राप्त नहीं होता था वहीं पर ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के बाद उनको शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी सेवाओं में 10% का आरक्षण प्रदान किया जाता है।

    FAQs

    Q: EWS के लिए योग्यता क्या है? 
    Ans-  ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के लिए बन जाता है इसके लिए आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹800000 से कम होने चाहिए साथ ही साथ आवेदक का घर 1000 वर्ग फीट से बड़ा नहीं होना चाहिए।

    Q: EWS में कौन सी जाति है? 
    Ans- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को आरक्षण देने के लिए बनाया जाता है।

    Q: EWS का fullform क्या होता है? 
    Ans- EWS का फुल फॉर्म Economically Weaker Section है।

    Q: क्या ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी में छूट मिलती है? 
    Ans- हां, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट लगाने से सरकारी नौकरी में छूट मिलती है।

    Q: EWS कितने दिनों के लिए मान्य रहता है? 
    Ans- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट 1 साल के लिए मान्य रहता है।

    Q: EWS के लिए जमीन कितनी चाहिए? 
    Ans- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास 1000 स्क्वायर फीट से ज्यादा बड़ा घर नहीं होना चाहिए।

    Q: EWS के लिए आवेदन कैसे करें? 
    Ans- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने ब्लॉक के तहसीलदार या फिर मजिस्ट्रेट के पास जाकर EWS सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

    Q: क्या सरकारी कर्मचारी EWS बनवा सकते हैं? 
    Ans- नहीं, सरकारी कर्मचारी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए योग्य नहीं है।

    निष्कर्ष (Conclusion) 

    आज के इस लेख में हमने जाना की ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट क्या होता है, (ews Kya hota hai) ,इसे कैसे बनाया जाता है ,इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ,इसकी वैलिडिटी क्या होती है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है। आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा इसी तरह की और जानकारियां पानी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें।

    धन्यवाद! 

    Home page:- click here
    Join Telegram:- click here

    लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद! एक प्यारा सा comment जरूर करें ताकि हमें पता चल सके की हम अपने कंटेंट को और उपयोगी कैसे बना सकते हैं।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    एक टिप्पणी भेजें (0)
    To Top