जानिए मकर संक्रान्ति कब है - Makar Sankranti kab hai, Date and time

Aman Shukla
0

 मकर संक्रान्ति कब है - Makar Sankranti kab hai, Date and time, makar sankranti 2024 kab hai, 

दोस्तों! हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति कब है (makar sankranti kab hai)इसके बारे में लोगों को काफी उलझने हो रही हैं। कोई 14 जनवरी को तो कोई 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार होने की बात कह रहा है।

 आज के इस लेख में हम आपको मकर संक्रांति कब है तथा दिनांक और समय (date and time) के साथ संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा-

Makar sankranti 2024 date and time


मकर संक्रान्ति पर्व 2024 कब है (Makar Sankranti kab hai 2024 date and time) 

मकर संक्रांति सूर्य की उपासना का पर्व है, सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने पर खरमास की भी समाप्ति हो जाती है और सभी मांगलिक कार्य होने शुरू हो जाते हैं।
पुराणों के अनुसार मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण में होते हैं और ऐसे शुभ संयोग में मकर संक्रांति पर स्नान, दान, मंत्र जप और सूर्य उपासना से अन्य दिनों में किए गए दान-धर्म से अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

15 जनवरी 2024 सोमवार को सुबह 2:54 पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे इसीलिए इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। 15 जनवरी को प्रातः 7:30 से शाम को 5:45 तक पुण्य काल का समय है।


मकर संक्रान्ति कैसे मनाएं

मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले सुबह उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए अगर नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही स्नान करते समय थोड़ा गंगाजल पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं इसलिए शुभ मुहूर्त में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करके दान देने से मनुष्य के जन्मों के पाप धुल जाते हैं।

मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान करने के बाद उगते हुए सूर्य को किसी तांबे के पात्र में जल ,लाल फूल, कुमकुम ,अक्षत आदि मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही साथ मन ही मन गायत्री मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

FAQs

Q: इस वर्ष मकर संक्रांति कब है? 

Ans- 15 जनवरी, 2024 को

Q: मकर संक्रांति के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? 

Ans- सुबह 7:30 से शाम को 5:45 तक

Q: मकर संक्रान्ति के दिन किसकी पूजा की जाती है? 

Ans- सूर्य देवता की

इसे भी पढ़ें

धन्यवाद! 

Home page:- click here
Join Telegram:- click here

लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद! एक प्यारा सा comment जरूर करें ताकि हमें पता चल सके की हम अपने कंटेंट को और उपयोगी कैसे बना सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top