100+ UP Police Constable General Hindi Questions Pdf - यूपी पुलिस सामान्य हिन्दी प्रश्न- upp exam Hindi questions

Aman Shukla
0

UP police general hindi questions, upp hindi questions, up police constable general hindi questions pdf, pdf hindi questions upp, upp previous years hindi questions, download upp hindi questions pdf, hindi, general hindi,mock test -यूपी पुलिस हिंदी क्वेश्चंस 

Upp Exam general hindi questions:- नमस्कार दोस्तों! जैसा कि आप सभी को पता ही है की उत्तर प्रदेश पुलिस (UP police constable 2024) कांस्टेबल की परीक्षा तिथि 17 और 18 फरवरी 2024 है। ऐसे में सभी अभ्यर्थी जोरो से पढ़ाई कर रहे होंगे। आज के इस लेख में हम आपको 100 से ज्यादा सामान्य हिंदी के प्रश्न लेकर आए हैं जो यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इन प्रश्नों को पढ़कर आप भी अपनी परीक्षा की तैयारी का अंदाजा लगा सकते हैं तो आपको प्रश्न पढ़ने हैं और मन ही मन उसका उत्तर निकालना है। 100 प्रश्नों में से आप कितना उत्तर निकाल पाते हैं हर प्रश्न के नीचे उसके उत्तर दिए गए हैं। (500+ up police general hindi questions ) 
Up police constable Hindi question paper pdf download

 यह प्रश्न उत्तर प्रदेश पुलिस में पिछले वर्षों में पूछे जाने वाले प्रश्न है, अक्सर छात्र हिंदी विषय को ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जिसके परिणाम स्वरूप हिंदी विषय में उनके अंक कम आते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको अपनी तैयारी को लेकर अनुमान लग जायेगा। अगर आप लोग comment करेंगे तो इस लेख में प्रश्नो की संख्या 200+ कर दी जायेगी। आशा है कि आप सभी को यह लेख पसंद आएगा इस लेख को अपने साथियों के साथ शेयर जरूर करें जिससे उन्हें भी इसका लाभ मिल सके। 

Home page:- click here

Join Telegram:- click here

Join WhatsApp:- click here

Check up police constable exam city link - click here

100+ UP Police constable General Hindi questions (यूपी पुलिस हिंदी प्रश्न पत्र) 

Q1: हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है? 
Ans- देवनागरी

Q2: हिंदी के स्थान पर अंग्रेजी को सन 1855 ईस्वी में  भारत की शिक्षा और प्रशासन की भाषा के रुप में किसने स्थापित किया? 
Ans- लॉर्ड मैकाले

Q3: हिंदी को राजभाषा का दर्जा कब प्रदान किया गया? 
Ans- 14 सितंबर 1949

Q4: भाषा के क्षेत्रीय रूप को किस नाम से जाना जाता है? 
Ans- बोली

Q5: भाषा लिखने के लिए प्रयुक्त चिन्हों के व्यवस्थित रूप को क्या कहते हैं? 
Ans- लिपि

Q6: हिंदी का मानक रूप किस भाषा से विकसित हुआ है? 
Ans- खड़ी बोली

Q7: "राजस्थान में अनेक बोलियां बोली जाती हैं" इस वाक्य में बोलियां क्या है? 
Ans- स्त्रीलिंग

Q8: बघेली बोली किस क्षेत्र में बोली जाती है? 
Ans- जबलपुर

Q9: हाडौती बोली कहां बोली जाती है? 
Ans- राजस्थान

Q10: राघड़ी बोली कहां बोली जाती है? 
Ans- हरियाणा में

Q11: आधुनिक भारतीय आर्य भाषा का काल कब से कब तक का है? 
Ans- 1000 ई से अब तक

Q12: भाषा की मूल इकाई क्या होती है? 
Ans- वर्ण या ध्वनि

Q13: वर्णों के कितने भेद होते हैं? 
Ans- दो (स्वर और व्यंजन) 

Q14: 'ध्वंस' शब्द का विलोम क्या है? 
Ans- निर्माण

Q15: 'व्यापक' का विलोम क्या है? 
Ans- संकुचित

Q16: 'ऋजु' का विलोम क्या है? 
Ans- वक्र

Q17: 'निशीथ' का अर्थ क्या होता है? 
Ans- आधी रात

Q18: 'जो कठिनाई से मिलता है' के लिए एक शब्द होगा? 
Ans- दुर्लभ

Q19: आयु में बड़े व्यक्ति को क्या कहेंगे? 
Ans- ज्येष्ठ

Q20: 'मोक्ष की इच्छा रखने वाला' क्या कहलाता है? 
Ans- मुमुक्षु

Q21: 'बोतल में दूध बचा है' इस वाक्य में बोतल में कौन सा कारक है? 
Ans- अधिकरण कारक

Q22: 'कुम्हार' शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा? 
Ans- कुम्हारिन

Q23: हंस का स्त्रीलिंग क्या होगा? 
Ans- हंसिनी

Q24: अधिकरण कारक के विभक्ति क्या है? 
Ans- में, पर

Q25: 'लाला' का अन्य लिंग रूप क्या है? 
Ans- ललाइन

Q26: बिल्ली शब्द का पुलिंग क्या होता है? 
Ans- बिलाव

Q27:कवि का सही बहुवचन रूप बताइये? 
Ans- कविवृन्द्

Q28:लुटिया शब्द का बहुवचन क्या है? 
Ans- लुटियाँ

Q29: क्रिया के मूल रूप को क्या कहते है? 
Ans- धातु

Q30: वह खाता होगा इस वाक्य की क्रिया किस काल की है? 
Ans- संदिग्ध वर्तमान काल

Q31: अवगुण शब्द में कौन सा उपसर्ग है? 
Ans- अव

Q32: लिखावट में कौन सा प्रत्यय है? 
Ans- आवट

Q33: 'भुलक्कड़' शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है? 
Ans- अक्कड़

Q34: सदैव शब्द में कौन सी संधि है? 
Ans- वृद्धि संधि

Q35:'प्रत्येक' शब्द में कौन सा उपसर्ग है? 
Ans- प्रति

Q36:वाच्य के कितने प्रकार हैं? 
Ans- तीन

Q37: महोत्सव का संधि विच्छेद क्या है? 
Ans- महा +उत्सव

Q38: प्रति +आघात का संधि रूप क्या होगा? 
Ans- प्रत्याघात

Q39:स्वागत का संधि विच्छेद क्या है? 
Ans- सु+आगत

Q40: स्वर संधि में किसका मेल होता है? 
Ans- स्वरो का

Q41: हिंदी में अर्ध विराम का चिन्ह कैसा होता है? 
Ans- ;

Q42: वाक्य को समाप्त करने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है? 
Ans-। पूर्ण विराम

Q43: दूध का धुला होना मुहावरे का अर्थ है? 
Ans- निर्दोष होना

Q44: तिलांजलि देना मुहावरे का सही अर्थ क्या है? 
Ans- त्याग देना

Q45: वीर रस का स्थाई भाव क्या है? 
Ans- उत्साह

Q46:'जयद्रथ वध' किसकी रचना है? 
Ans- मैथिलीशरण गुप्त

Q47: रामचरितमानस में कितने सोपान हैं? 
Ans- सात

Q48: भारतेंदु युग की समय सीमा क्या है? 
Ans- 1850 से 1900

Q49: सितारे हिंद किस लेखक का उपनाम था? 
Ans- राजा शिवप्रसाद

Q50: 'रानी केतकी की कहानी' के कहानीकार कौन है? 
Ans- इंशा अल्ला खा

Q51: हिंदी साहित्य की प्रथम कहानी का नाम क्या है? 
Ans- इंदुमती

Q52: गबन किसकी रचना है? 
Ans- प्रेमचंद

Q53: ना भूतों ना भविष्यति किसकी रचना है? 
Ans- नरेंद्र कोहली

Q54: भारत की खोज किसकी रचना है? 
Ans- जवाहरलाल नेहरू

Q55: हिंदी की प्रमुख पत्रिका धर्म युग के संपादक कौन थे? 
Ans- धर्मवीर भारती

Q56: वैज्ञानिक शब्द में कौन सा प्रत्यय लगा है? 
Ans- इक

Q57: मक्षिका का तद्भव क्या होता है? 
Ans- मक्खी

Q58: दुविधा का पर्यायवाची शब्द क्या है? 
Ans- धर्म संकट

Q59: सुयश का पर्याय क्या होता है? 
Ans- सुकीर्ति

Q60: देवता शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है? 
Ans- सुधाकर

Q61: धूरि का मानक शब्द रूप क्या होता है? 
Ans- धूल

Q62: समान अर्थ वाले शब्द क्या कहलाते हैं? 
Ans- पर्यायवाची

Q63: चतुष्पदि का तद्भव क्या है? 
Ans- चौपाई

Q64: ढ वर्ण का उच्चारण स्थान क्या है? 
Ans- मूर्धन्य

Q65: हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्या कितनी है? 
Ans- 11

Q66: महौशध शब्द का संधि विच्छेद है? 
Ans- महा+ औषध

Q67: मिलाप शब्द में कौन सा प्रत्यय है? 
Ans- आप

Q68: देशभक्ति में कौन सा समास है? 
Ans- तत्पुरुष

Q69: सामासिक पद को तोड़ना क्या कहलाता है? 
Ans- समास विग्रह

Q70: महादेवी वर्मा को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस कृति पर मिला है? 
Ans- यामा

Q71: 1955 में साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था? 
Ans- माखनलाल चतुर्वेदी

Q72: हिंदी अकादमी का शलाका पुरस्कार सबसे पहले किसे दिया गया? 
Ans- डॉ रामविलास शर्मा

Q73: बेताल पच्चीसी किस विशेषण का उदाहरण है? 
Ans- समुदाय वाचक

Q74: सद्भावना में कौन सा समास है? 
Ans- कर्मधारय

Q75: हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 
Ans- 14 सितंबर

Q76: मुहावरा शब्द किस भाषा का शब्द है? 
Ans- अरबी

Q77: हिंदी की पहली फिल्म आलम आरा किस वर्ष रिलीज हुई थी? 
Ans- 1931

Q78: महादेवी वर्मा को नीरज के लिए कौन सा पुरस्कार प्राप्त हुआ है? 
Ans- सेकसरिया पुरस्कार

Q79: साहित्य अकादमी पुरस्कार की शुरुआत कब से हुई? 
Ans- 1955

Q80: उल्टी माला फेरना मुहावरे का सही अर्थ क्या है? 
Ans- किसी का बुरा सोचना

Q81: स्थाई भावों की संख्या कितनी है? 
Ans- नौ

Q82: विस्मय स्थाई भाव किस रस में होता है? 
Ans- अद्भुत

Q83: रस का संबंध किस धातु से माना जाता है? 
Ans- सृ

Q84: हास्य रस का स्थाई भाव क्या है? 
Ans- हास

Q85: दोहा के प्रथम चरण में कितनी मात्राएं होती हैं? 
Ans-13

Q86: एक छन्द में कितने चरण होते हैं? 
Ans- 4

Q87: जो सम मात्रिक छंद है और जिसकी प्रत्येक चरण में 16 मात्राएं होती हैं उसे क्या कहते हैं? 
Ans- चौपाई

Q88: 'काली घटा का घमंड घटा' में कौन सा अलंकार है? 
Ans- यमक अलंकार

Q89: जहां एक ही शब्द से अनेक अर्थ निकले वहां कौन सा अलंकार होता है? 
Ans- श्लेष अलंकार

Q90:'देवदास' उपन्यास किसके द्वारा लिखा गया है? 
Ans- शरतचंद्र चटोपाध्याय

Q91: 'अथ' का विलोम क्या होता है? 
Ans- इति

Q92: 'शीत' का विलोम क्या होता है? 
Ans- उष्ण

Q93:'किंचित' शब्द का तद्भव रूप क्या है? 
Ans- कुछ

Q94: 'ज्येष्ठ' का तद्भव शब्द क्या होता है? 
Ans- बड़ा

Q95: 'जालक' का तद्भव क्या है? 
Ans- झरोखा

Q96:जिन वर्णों का उच्चारण स्वतंत्र होता है उन्हें क्या कहते हैं? 
Ans- स्वर

Q97: वर्णों के समुदाय को क्या कहते हैं? 
Ans- वर्णमाला

Q98: 'कहां राजा भोज कहां गंगू तेली' इस लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है? 
Ans- विशिष्ट और सामान्य व्यक्ति की तुलना

Q99: गीदड़ भभकी मुहावरे का सही अर्थ क्या है? 
Ans- कोरी धमकी

Q100: 'सब्ज बाग दिखाना' मुहावरे का सही अर्थ क्या है? 
Ans- लालच देकर उल्लू बनाना

Q101:
Ans-

निष्कर्ष (Conclusion) 

हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (up police constable exam hindi) में सामान्य हिंदी विषय से पूछे जाने वाले प्रश्नों का अनुमान लग गया होगा। हिंदी विषय से जो प्रश्न पूछे जाते हैं वह ज्यादा कठिन नहीं होते हैं लेकिन अक्सर छात्र इन प्रश्नों की तैयारी करके नहीं जाते हैं जिसकी वजह से छात्रों को परीक्षा के समय कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस लेख में दिए गए प्रश्न उत्तर प्रदेश पुलिस की अलग-अलग परीक्षाओं में पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों को भी शामिल किया गया है। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट के माध्यम से जरूर बताइएगा।

धन्यवाद



Home page:- click here

Join Telegram:- click here

Join WhatsApp:- click here

इसे भी पढ़ें:-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top