पुनीत सुपरस्टार का जीवन परिचय - Puneet Superstar bio, age, meme, bigboss, real name,wife

Aman Shukla
0

 पुनीत सुपरस्टार का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, गर्लफ्रेंड, पत्नी, संपत्ति - Puneet Superstar bio, wiki, family, education, birthday, career, age, meme, bigboss, real name, wife, lifestyle, networth, latest news 

अभी हाल ही में बिग बॉस को ओटीटी पर दिखाया जा रहा है। बिग बॉस बहुत ही प्रसिद्ध धारावाहिक है जिसे बहुत से लोग पसंद करते हैं। इस बार के बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट आया था, जो कि मात्र कुछ दिन ही बिग बॉस में रह पाया। जिसका नाम है- पुनीत सुपरस्टार

आज के इस लेख में हम पुनीत सुपरस्टार का जीवन परिचय ( Puneet Superstar Biography in Hindi ) के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, कि क्यों पुनीत सुपरस्टार को इनके फ़ैन भगवान पुनीत कहते हैं? और कैसे बिहार के एक छोटे से जिले से निकलकर पुनीत आज लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं। इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढियेगा और अगर आप भी पुनीत सुपरस्टार के फॉलोअर हैं तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा।

Puneet Superstar Biography in Hindi
Puneet Superstar Images


    पुनीत सुपरस्टार कौन है ? ( Who is Puneet Superstar? )

    पुनीत सुपरस्टार वर्तमान समय में एक जाने माने प्रसिद्ध content क्रिएटर हैं। ये सोशल मीडिया पर अपनी cringe और कॉमेडी विडियो के कारण काफी प्रसिद्ध हैं। हाल ही में bigboss ott 2 में इन्हे अभिनय करने का मौका मिला था, हालांकि कुछ विवादों की वजह से इन्हे शो से बाहर होना पड़ा। फिर भी Bigboss में जनता ने सबसे ज्यादा वोट इन्ही को दिया। Bigboss में आने के बाद पुनीत सुपरस्टार की सोशल मीडिया पर फ़ैन फॉलोइंग में काफी तेजी से उछाल आया। जहां Bigboss OTT 2 में जाने से पहले इनके इन्स्टाग्राम पर केवल साढ़े चार लाख फ़ालोवर थे वहीं Bigboss के बाद इनके फ़ालोवर की संख्या बढ़कर 30 लाख हो गयी है। 

    पुनीत सुपरस्टार का जीवन परिचय ( Biography of Puneet Superstar )

    पूरा नाम 

    प्रकाश कुमार 

    उपनाम 

    पुनीत सुपरस्टार

    जन्म-तिथि 

    24 मार्च 1992

    जन्म-स्थान 

    बिहार 

    पिता का नाम 

    Update नहीं हुआ

    माता का नाम 

    Update नहीं हुआ

    पेशा 

    सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर , विडियो क्रिएटर 

    उम्र31 वर्ष 
    धर्म हिंदू
    होम पेज Click Here 
    Join Telegram Group
    Click Here 

    पुनीत सुपरस्टार की शिक्षा ( Puneet Superstar Education )

    पुनीत सुपरस्टार का बचपन बहुत ही अभाव में बीता है। इन्होने डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद, गाजियाबाद से अपनी शिक्षा पूरी की है। 

    पुनीत सुपरस्टार का परिवार ( Puneet Superstar Family )

    पुनीत सुपरस्टार बिहार के एक अत्यंत गरीब परिवार में पैदा हुए थे। जिनमे इनके माता-पिता , बहन पूर्णिमा और दो भाई शिव राजकुमार और राघवेंद्र राजकुमार हैं। गाजियाबाद से स्कूल की पढ़ाई  पूरी करने के बाद पुनीत पैसे कमाने के लिए एक कंपनी में जॉब भी करते थे। उन्हे सरकारी नौकरी करना पसंद नहीं था। इसी वजह से उन्होने टिकटोक पर विडियो बनाना शुरू किया। लेकिन कुछ दिन बाद ही टिकटोक बैन हो गया, उसके बाद पुनीत सुपरस्टार इन्स्टाग्राम पर अपने विडियो डालने लगे। 

    पुनीत अपने डेली लाइफ मे जो भी हरकतें करते उसकी विडियो सोशल मीडिया पर डालने लगे धीरे-धीरे इनके कुछ मीम सोशल मीडिया पर वायरल हुए और फिर इनके फ़ालोवर भी बढ्ने लगे। पुनीत अपनी विडियो में पागलपन हरकतें करते हैं, और इनकी यही हरकतें इनके फैंस को बहुत ही पसंद आती हैं। पुनीत की इसी लोकप्रियता को देखते हुए इन्हे Bigboss OTT 2 में बतौर contestant बुलाया गया था। 

    पुनीत सुपरस्टार का दयालु रूप 

    पुनीत सुपरस्टार जो भी पैसा अपने विडियो से कमाते हैं उसका आधा हिस्सा गरीबों में दान कर देते हैं। उनका कहना है की उन्होने बचपन से ही गरीबी झेली है इसीलिए उन्हे गरीबों की मदद करना अच्छा लगता है। पुनीत यह भी कहते हैं कि आज वो जो कुछ भी हैं, वह इन्ही लोगों कि दुआओं का असर है। पुनीत सुपरस्टार के इसी दयालु स्वभाव के कारण लोग इन्हे लॉर्ड पुनीत के नाम से पुकारते हैं। 

    पुनीत सुपरस्टार की पत्नी ( Puneet Superstar Wife/Girlfriend )

    पुनीत सुपरस्टार की पत्नी ( Puneet Superstar Wife ) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाहे हैं। Bigboss के दौरान जब सलमान खान ने इनसे इनकी Girlfriend के बारे मे पूछा तो पुनीत ने साफ बताया कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। और न ही उन्हे इसकी जरूरत है। पुनीत ने बताया कि एक बार इनका रिश्ता एक लड़की के साथ होने वाला था , लेकिन इनके विडियो कंटैंट को देखने के बाद उस लड़की ने यह रिश्ता तोड़ दिया था। उसके बाद से ही पुनीत सुपरस्टार के जीवन में कोई लड़की नहीं है। 

    पुनीत सुपरस्टार का रियल नाम ( Puneet Superstar Real Name )

    वैसे तो पुनीत सुपरस्टार को उनके चहनेवाले अलग अलग नामों से बुलाते हैं कोई उन्हे लॉर्ड पुनीत तो कोई भगवान पुनीत नाम से भी बुलाता है। लेकिन इनका वास्तविक नाम प्रकाश कुमार है। इनका इन्स्टाग्राम पर भी इसी नाम से आईडी बनी हुई है। 

    पुनीत सुपरस्टार की नेटवर्थ ( Puneet Superstar Networth )

    पुनीत सुपरस्टार एक प्रसिद्ध विडियो क्रिएटर हैं। इन्होने अलग-अलग तरीकों से पैसे कमाए हैं। इनकी कमाई का मुख्य साधन इंका यूट्यूब चैनल है जहां से ये साल के लगभग 25 से 30 लाख रुपये कमा लेते हैं। इसमे ब्राण्ड प्रमोशन से होने वाली कमाई भी शामिल है। इन्स्टाग्राम से भी पुनीत हर साल लगभग 15 से 20 लाख रुपये कमाते हैं। साथ ही साथ अब पुनीत ने अपना खुद का टी-शर्ट बेचने का ऑनलाइन बिज़नस भी शुरू किया है। इसके अलावा पुनीत के पास एक बुलेट बाइक, एक मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट कार, एक 83 हजार की सामान्य बाइक और 10 लाख का एक घर भी शामिल है। 

    पुनीत सुपरस्टार की उम्र ( Puneet Superstar Age) 

    इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों के आधार पर पुनीत सुपरस्टार की उम्र 31 वर्ष है, लेकिन हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में पुनीत ने अपनी उम्र 45 वर्ष बताई है।

    पुनीत सुपरस्टार के कुछ वायरल मीम्स ( Puneet Superstar Viral Memes )

    पुनीत सुपरस्टार अपने वायरल मीम के कारण जाने जाते हैं इनके बहुत से मीम सोशल मीडिया पर दिन प्रतिदिन छाए रहते हैं, जोकि लोगों को काफी पसंद आते हैं। नीचे पुनीत सुपरस्टार के कुछ वायरल memes दिये गए हैं -



    पुनीत सुपरस्टार के बारे में कुछ रोचक तथ्य ( Interesting Facts About Puneet Superstar )

    • पुनीत सुपरस्टार अपनी कमाई का आधा हिस्सा गरीबों को दान कर देते हैं।
    • पुनीत सुपरस्टार यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पागलपंती वाली वीडियोस बनाने के लिए प्रसिद्ध है।
    • पुनीत को अपनी वीडियोस के लिए काफी आलोचनाएं दी जाती हैं लेकिन फिर भी उनका मानना है कि अगर मेरी इन हरकतों से लोगों को खुशी मिलती है तो मैं इस तरह के वीडियो बनाता रहूंगा।
    • पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस के इकलौते कंटेस्टेंट हैं जो मात्र 24 घंटे के अंदर ही बिग बॉस के घर से बाहर हो गए।
    • पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी तक लगभग 37000 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुके हैं।

    पुनीत सुपरस्टार का सोशल मीडिया ( Puneet Superstar Social media links) 

    Instagram

    Click here

    YouTube

    Click here

    Facebook

    Click here

    होम पेज Click Here 
    Join Telegram Group
    Click Here 

    FAQs

    Q: कौन हैं पुनीत सुपरस्टार ?

    पुनीत सुपरस्टार एक सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर हैं जो इंटरनेट पर अपनी कॉमेडी और पागलपन से भरी विडियो के कारण जाने जाते हैं। इनके इन्स्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फ़ालोवर हैं। ये हल ही में बिगबॉस में भी गए थे। 

    Q: पुनीत सुपरस्टार को बिगबॉस से क्यों निकाला गया ?

    पुनीत सुपरस्टार बिगबॉस में अतरंगी हरकतें करते हुए नजर आए थे। अपनी इन्ही हरकतों की वजह से इन्हे 24 घंटे के अंदर ही बिगबॉस से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि इन्होने खुद भी बिगबॉस से बाहर निकालने को कहा था। जिसके बाद इनके फैंस काफी दुखी भी हुए। 

    Q: क्या बिगबॉस मे दोबारा वापस आएंगे पुनीत सुपरस्टार ?

    बिगबॉस से बाहर निकलने के बाद इनके फ़ालोवर काफी दुखी थे हालांकि बिगबॉस की ओर से कहा गया हैं कि यह जनता तय करेगी कि पुनीत सुपरस्टार बिगबॉस में वापस आएंगे कि नहीं। 

    Q: पुनीत सुपरस्टार कहां से हैं ? 

    पुनीत सुपरस्टार यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले हैं लेकिन इनका परिवार मूल रूप से बिहार का है।

    Q: पुनीत सुपरस्टार की नेटवर्थ क्या है ? 

    इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुनीत सुपरस्टार की नेटवर्थ लगभग 12 करोड की है।

    निष्कर्ष ( Conclusion )

    इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद ! इस लेख मे हमने पुनीत सुपरस्टार के जीवन परिचय, विकी, उम्र, पत्नी, शिक्षा, बिगबॉस, मीम्स, रियल नाम और उनकी हाइट के बारे में बताया है। 


    Tags

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    एक टिप्पणी भेजें (0)
    To Top